| वी. आई. समन्वय | | Print | |
|
ग्रामोद्योग समन्वय खादी और ग्रामोद्योग आयोग 50 वर्षो से कार्य कर रहा है तथा ग्रामीण कारीगरों को तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान कर, बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार सृजित किया है। कार्य,डिजाईन आदि के विकास में उत्कृष्ट तथा ग्रामोद्योगी उत्पादों के विनिर्माण में लगे ग्रामोद्योग शिल्पी@कुशल कारीगरों आदि के लिए राज्य एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने हेतु इस प्रकार की कोई अन्य योजना नहीं है। अतः खादी और ग्रामोद्योगी क्षेत्र में इन कारीगरों की कुशलता की प्रशंसा करना आवश्यक है। इसलिए, ग्रामोद्योगी क्षेत्र में असाधारण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले मधुमक्खी पालन, हाथ कागज, कुम्हारी, चर्म, फाइबर आदि के ग्रामोद्योग शिल्पी@ कुशल कारीगरों को पुरस्कार प्रदान करने हेतु एक योजना तैयार/गठित करने की आवश्यकता है। आयोग खादी और ग्रामोद्योगी क्षेत्र में ग्रामोद्योगों के विकास में उत्कृष्ट योगदान तथा ग्रामोद्योगी उत्पादों के प्रसंस्करण एवं विनिर्माण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामोद्योग शिल्पी@कुशल कारीगरों की पहचान कर पुरस्कार प्रदान करता है। यह पुरस्कार ग्रामीण औद्योगिकरण में बेहतर प्रक्रिया तैयार करने हेतु ग्रामोद्योग शिल्पी@कुशल कारीगरों को उनके संबंधित क्षेत्र में अच्छे कार्य हेतु प्रोत्सहित करता है। बाद में, यह अन्य कारीगरों के लिए उदाहरण कायम करेगा जो इस प्रकार के पुरस्कार प्राप्त करने हेतु अपनी कुशलता में सुधार करेंगे। |


